कोडरमा: कोहरे के कारण कोडरमा रेलखंड पर कई ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
बढ़ती ठंड के बाद अब घने कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ दिखाई देने लगा है। कोडरमा होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।