कोडरमा: स्मार्ट बाजार में बच्चियों से बदसलूकी का आरोप, शिकायत करने पहुंचे लोगों पर कर्मियों ने जूता उठाकर मारने का प्रयास किया
शहर के स्मार्ट बाजार में एक बार फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि सामान खरीदने गई कुछ नाबालिग बच्चियों के साथ बाजार कर्मियों ने बदसलूकी की और बिना किसी ठोस वजह के उन पर चोरी का इल्जाम लगा दिया। बच्चियों का कहना है कि उन पर झूठा संदेह जताते हुए सार्वजनिक रूप से उनकी तलाशी ली गई, जिससे उन्हें मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा।