मुलताई: बैतूल आ रहे मुलताई निवासी व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत, कार चालक गंभीर
Multai, Betul | Sep 29, 2024 मुलताई भोपाल नेशनल हाईवे 47 पर आज रविवार एक बेकाबू कार के पलटने से कार में सवार मुलताई निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुलताई भोपाल नेशनल हाईवे 47 के ग्राम साईखंडारा के पास हुई है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।