मवाना: मंगलवार को मवाना थाने पहुंचे खतौलिया चौक के लोगों ने टावर लगाने के विरोध में हंगामा किया, पुलिस ने आश्वासन दिया
Mawana, Meerut | Nov 12, 2024 मंगलवार को 12:00 बजे मवाना के खतौलिया चौक के लोग मवाना थाने पर पहुंचे और एक व्यक्ति के मकान पर लगाए जा रहे एयरटेल के टावर लगाने का विरोध किया । पुलिस ने लोगों को शांत कर मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया है