मथुरा: शहर के महोली रोड पर खुला नया जीवन ज्योति एंड ट्रॉमा सेंटर अस्पताल, पहले महीने मरीजों का इलाज होगा फ्री
शनिवार की दोपहर शहर के व्यस्ततम क्षेत्र महोली रोड पर न्यू जीवन ज्योति एंड ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रिबन काटकर किया इस मौके पर कहा कि ब्रज क्षेत्र स्वास्थ्य और शिक्षा पर लगातार प्रगति कर रहा है डायरेक्टर आशीष शर्मा ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ पहले महीने प्रत्येक मरीज की ओपीडी फ्री एवं जाच 50% पर होगी