गुन्नौर: गांव पवारी में बारिश के दौरान मकान गिरने से मलबे में दबकर पति-पत्नी घायल हो गए
बबराला थाना क्षेत्र के गांव पवारी में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार सुबह करीब 11 बजे एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद पति-पत्नी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मकान में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दब गया। गांव पवारी निवासी विनोदपुरी रविवार सुबह अपनी पत्नी अंजू देवी के साथ मकान के अंदर थे।