Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
raja.noori
No video available
21
दमोह: श्री राम क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ, विधायक पी एल जी-हटा, रचना ठाकुर जी, भारत प्रताप जी रहे मौजूद
Damoh, Damoh
| Jan 13, 2021
#politics
MORE NEWS
सभी अुनविभागों में ड्रग्स इंस्पेक्टर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यवाही सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री यादव == अवैध उत्खनन पर कार्यवाही की जायें == समय सीमा बैठक संपन्न, दिए गए अहम् दिशा-निर्देश == कंट्रोल रूप स्थापित 07812-314329 == जिले के सभी अनुविभागों में ड्रग्स इंस्पेक्टर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दवा दुकानों और खाद्य पदार्थों का निरीक्षण रोस्टरवार प्रत्येक अनुविभाग में एसडीएम के निर्देशन में और इसे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। सभी एसडीएम इसकी मॉनीटरिंग करेगे और अवगत कराएंगे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के दौरान दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारें खासतौर पर मौजूद रहे। कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों से इसे तत्परता और तय समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी.एम हेल्पलाइन की मासिक ग्रेडिंग में जिले को लगातार दूसरी बार ए ग्रेड प्राप्त होने पर सभी को बधाई देते हुए इसी तरह बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री यादव नें पाण्डुलिपियों के डिजिटाईजेंशन के संबंध में चर्चा करते हुए नोडल अधिकारी श्री चौरसिया को तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा खाद के पारदर्शी एवं व्यवस्थित वितरण के लिए शासन द्वारा ई-विकास पोर्टल की व्यवस्था लागू की गई है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिले की सभी मंडियों, 102 सेवा सहकारी समितियों, जनपद स्तर पर सात एसएडीओ कार्यालयों तथा उप संचालक कृषि कार्यालय में निःशुल्क पंजीयन एवं खाद टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा यदि किसी किसान को ई-विकास पोर्टल या खाद वितरण संबंधी कोई समस्या आती है तो प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में कार्यालयीन समय में संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, कलेक्टर ने कहा खाद का भंडारण 102 सेवा सहकारी समितियों, पांच डबल लॉक केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटी, एमपी एग्रो कार्यालय तथा जिले के 108 निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किया गया है, जहां से किसान अपनी आवश्यकता अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की उपलब्धता प्रभावित, जिले में एनपीके और टीएसपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कलेक्टर ने कहा वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इसके विकल्प के रूप में जिले में एनपीके और टीएसपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका उपयोग किसान अपनी फसलों में कर सकते हैं। कलेक्टर श्री यादव नें नाप तौल विभाग के अधिकारी से कहा कि सभी मण्डी और अन्य सभी जगहो पर जाये और नाप तौल कांटो का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होने उप-संचालक कृषि से कहा वे नियमित रूप से मण्डी का निरीक्षण को और सभी व्यवस्थाएं निर्देशानुसार सुनिश्चित करायें। अवैध उत्खनन पर करें कार्यवाही कलेक्टर श्री यादव नें सभी एसडीएम और तहसीलदार से कहा अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतें आ रही है, टीम गठित कर कार्यवाही करें। इस संबंध में माईनिंग ऑफीसर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026
यह केवल ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने का निर्णय नहीं, बल्कि दमोह के व्यापार, शिक्षा, रोजगार और दिल्ली से संपर्क को नई गति देने वाला कदम है–दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी *सांसद राहुल सिंह लोधी के सतत प्रयासों को बड़ी सफलता* *अब सप्ताह में दो दिन चलेगी 22407/22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस, दमोह को मिलेगा सीधा लाभ* दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी के निरंतर प्रयासों और रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को बड़ी सफलता मिली है। रेल मंत्रालय ने **22407/22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस** की आवृत्ति बढ़ाते हुए इसे **साप्ताहिक से द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में 2 दिन)** चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने दमोह क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष प्रमुखता से रखा था। लगातार किए गए पत्राचार और प्रयासों के परिणामस्वरूप आज यह महत्वपूर्ण सौगात दमोह सहित पूरे क्षेत्र को प्राप्त हुई है। व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी ट्रेन यह ट्रेन दमोह लोकसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है। **हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से रात 11:00 बजे प्रस्थान** करने के बाद यात्री पूरी रात आरामदायक यात्रा करते हुए **सुबह लगभग 9:40 बजे दमोह स्टेशन** पहुंच जाते हैं। इससे दिल्ली की यात्रा कहीं अधिक सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली बन जाती है। अब तक दमोह और आसपास के व्यापारियों को दिल्ली जाने के लिए मुख्य रूप से **गोंडवाना एक्सप्रेस** पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसे पकड़ने के लिए कई बार **दोपहर लगभग 3 बजे ही स्टेशन के लिए निकलना पड़ता था।** इससे पूरे दिन का महत्वपूर्ण समय प्रभावित होता था और व्यावसायिक कार्यों में भी बाधा आती थी। नई व्यवस्था से व्यापारियों, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और नौकरीपेशा यात्रियों को एक बेहतर एवं सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा। *सांसद राहुल सिंह लोधी ने जताया आभार* सांसद श्री लोधी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेलवे सुविधाओं का विस्तार कर रही है और दमोह सहित बुंदेलखंड क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी दमोह लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाता रहेगा।
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026
डेटा एनालिसिस से खुली पेट्रोल पंपों की गड़बड़ी, 20 टीमों ने एक साथ की जांच- कलेक्टर श्री यादव = एक पेट्रोल पंप पर 4000 लीटर अतिरिक्त डीजल जब्त, = राजसात की कार्रवाई शुरू = किसानों को राहत, अब प्रतिदिन 200 लीटर डीजल केन में मिलेगा
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026
जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर हुई सुनवाई == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 (व्यारमा) में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 18 आधार अपडेशन एवं 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जनसुनवाई में दिव्यांग युवक की समस्या का तत्काल समाधान, कलेक्टर के निर्देश पर उसी दिन बना जाति प्रमाण पत्र जनसुनवाई में पहुंचे हिण्डोरिया निवासी दिव्यांग युवक नितिन साहू की समस्या का जिला प्रशासन द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। नितिन साहू ने बताया कि उन्हें सेंट्रल स्तर का जाति प्रमाण पत्र बनवाना है तथा अगले दिन उनके दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) निर्धारित है। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार जाति प्रमाण पत्र बनने में लगभग तीन दिन का समय लगता है, जिससे उन्हें चिंता थी कि समय पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। युवक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री यादव ने एसडीएम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर उसी दिन जाति प्रमाण पत्र तैयार कर नितिन साहू को उपलब्ध करा दिया गया। समस्या के त्वरित समाधान पर नितिन साहू ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026
जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी - कलेक्टर प्रताप नारायण यादव == जिले के किसानो को खाद का टोकन प्राप्त करने निशुल्क व्यवस्था == ई-विकास पोर्टल से मिलेगा पारदर्शी वितरण, 102 समितियों सहित मण्डी और उपसंचालक एसएडीओ कृषि कार्यालय पर निःशुल्क टोकन सुविधा == कंट्रोल रूम स्थापित 07812-314329 == ई-विकास प्रणाली लिंक- https://evikas.mpkrishi.mp.gov.in/
Damoh, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026
दमोह: श्री राम क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ, विधायक पी एल जी-हटा, रचना ठाकुर जी, भारत प्रताप जी रहे मौजूद - Damoh News