खरौंधी: गढ़वा में आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, पैसे के बंटवारे का वीडियो हुआ वायरल
गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड कार्यालय से भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कथित अवैध वसूली से जुड़े पैसों के हिसाब-किताब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आवास को-ऑर्डिनेटर और एक स्वयंसेवक कथित तौर पर पैसों का बंटवारा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों म