चरपोखरी: जनता दरबार में पहुँचे 6 मामले, CO प्रिंस प्रकाश ने लिया सख्त एक्शन—3 का ऑन द स्पॉट निपटारा
शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब चरपोखरी अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं की गूंज सुनाई दी। जनता दरबार में कुल 6 लिखित मामले सामने आए, जिस पर अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश के नेतृत्व में तीन मामलों का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया।