निज़ामाबाद: बीती रात छीत्तूपट्टी गांव में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, चालक को हिरासत में लिया गया
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर कोतवाली क्षेत्र के छित्तूपट्टी गांव के पास बीती देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई मृतकों की पहचान चककोट खानकाह निवासी मिथलेश यादव और गाहूखोर हसनपुर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है बताया गया कि दोनों संजरपुर बाजार जा रहे थे, तभी छित्तूपट्टी के पास स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।