जैन तीर्थंकर मूर्तियों का अपमान, रील बनाने वालों पर FIR दर्ज
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जैन तीर्थंकर की प्रतिमाओं पर आपत्तिजनक रील बनाने वाले दम्पति के खिलाफ आखिरकार FIR दर्ज हो गई है। डबरा के नरेंद्र जैन की शिकायत पर पुलिस ने प्रीति कुशवाह और लखन कुशवाह के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ता देख प्रीति ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से विवादित वीडियो हटा दिया था।