भभुआ: होरीलापुर गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Oct 10, 2024 होरीलापुर गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो यह घटना आज रात की 2:00 बजे की बताई गई है। मृतक व्यक्ति सोहन थाना क्षेत्र के होरीलापुर गांव निवासी भगवती प्रजापति के 35 वर्षीय पुत्र छोटेलाल प्रजापति बताया गया। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाकर बेड पर सो गए। तभी आज की रात 2:00 बजे एक विषैला सांप ने उन्हें काट लिया था।