भभुआ: मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने डीएम और एसपी पहुंचे
Bhabua, Kaimur | Oct 10, 2024 आज गुरूवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र में पवरा पहाड़ी पर स्थित माता मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। वही 10:00 बजे मंदिर में जायजा लेने के लिए कैमूर डीएम सावन कुमार एवं एसपी ललित मोहन शर्मा भी पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास में जो भी गंदगी है उसे साफ-सफाई करना अति आवश्यक है। इसको लेकर सभी को निर्देश दिया गया है।