भभुआ: शहर में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया फ्लैग मार्च
Bhabua, Kaimur | Oct 10, 2024 दुर्गा पूजा पर्व को लेकर बीते बुधवार की शाम 7:00 बजे भभुआ शहर में डीएम व एसपी ने दंगा नियंत्रण बोल के साथ जिले में चुस्त-दुरूस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च किया। जिस दौरान भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। खबर की जानकारी कैमूर पुलिस के द्वारा गुरुवार की सुबह दी गई।