भभुआ: सिहोरिया गांव के पास मंत्री के काफिले में जा रही अनियंत्रित स्कार्पियो बिजली की पोल में टकराई, चालक घायल
Bhabua, Kaimur | Oct 10, 2024 सिहोरिया गांव के पास मंत्री के काफिले में जा रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के पोल में टकरा गई। जहां चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना गुरुवार की सुबह 11:00 बजे की बताई गई है। घायल चालक चैनपुर थाना क्षेत्र के नवघड़ा गांव निवासी हजारी मल्लाह का 22 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार बताया जाता है। घायल चालक का भभुआ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।