भभुआ: लोदीपुर खरिगावां के बीच से पुलिस ने बाइक सवार शराब धंधेबाज को 9 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Oct 10, 2024 मध्य निषेध की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार की सुबह 10:00 बजे लोदीपुर खरिगावां के बीच से बाइक सवार एक शराब धंधेबाज को 9 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में गुरुवार की दोपहर भेज दिया मद्य निषेध की पुलिस ने बताया की गिरफतार आरोपी देव कुमार भदौरा का रहने वाला बताया जाता है।