हज़ारीबाग: अफीम तस्कर की निशानदेही पर अफीम आपूर्ति करने वाले 2 कारोबारियों को खूंटी में पुलिस ने किया गिरफ्तार
हजारीबाग से 48 किलो अफीम के साथ पकड़े गए तस्कर विजय कुमार के निशानदेही पर खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विजय कुमार को अफीम आपूर्ति करने वाले खूंटी के दो कारोबारी अल्बर्ट और जोहन नाग उर्फ जॉन को पुलिस ने आज रविवार 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है। अल्बर्ट के घर छापामारी कर पुलिस ने 8 लाख नगद और जॉन के घर छापामारी कर 8 लाख नगद और 12 किलो अफीम बरामद किया है।