हज़ारीबाग: रानी झांसी परेड ग्राउंड में सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र मेरु हजारीबाग के दीक्षांत परेड का हुआ आयोजन
सीमा सुरक्षा बल के 354 नवआरक्षक (सहायक प्रशिक्षण केंद्र, सीमा सुरक्षा बल, हजारीबाग के बैच संख्या 163 एवं 164) जो कि भारत के विभिन्न प्रांतो, जैसे- केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक इत्यादि से हैं, 44 सप्ताह के कठिन परिश्रम, लगन एवं साधना के पश्चात बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर दीक्षांत परेड में शामिल हुए l