हज़ारीबाग: फैसिलिटेशन सेंटर में पोस्टल बैलेट के माध्यम से 5252 मतदाताओं ने किया मतदान
विधान सभा निर्वाचन-2024 के निमित्त हजारीबाग जिला अन्तर्गत निर्वाचन कार्य हेतु प्रतिनियुक्त सरकारी कर्मियों, सर्विस वोटर ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से संचालित फैसिलिटेशन सेंटर से आज 5252 मतदाताओं ने वोट किया है। वहीं 2 नवंबर से प्रारंभ हुए पोस्टल बैलेट से अबतक लगभग 9849 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।