हजारीबाग लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित झील परिसर में मोबाइल और पर्स चोरी करते पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान कटकमदाग निवासी राजू अनवर, मो इकबाल और सदर थाना क्षेत्र निवासी मो अली के रूप में की गयी. इस संबंध में पुलिस ने थाना कांड संख्या 207/24 दर्ज किया है.