भोरे: गोपालपुर गांव से एक विवाहिता ससुराल से गहने कपड़े लेकर हुई फरार, अपहरण की आशंका का आरोप लगाकर प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से एक विवाहिता अपने ससुराल से गहने और कपड़े लेकर गायब हो गई। मामले में अपहरण की आशंका का आरोप लगाकर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि गोपालपुर गांव निवासी खोद्दादीन मियां के पुत्र खुर्सेद आलम की पत्नी आसमा खातून 13 जुलाई की रात अपने घर से गायब हो गई।