बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र गल्ला मंडी में ई रिक्शा पलटने से व्यक्ति हुआ घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र गल्ला मंडी में तेज रफ्तार ई रिक्शा पलटने से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे परिजनों ने इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ई रिक्शा चालक राजवीर ने बताया कि वह अपने मालिक को छोड़कर घर जा रहा था इस दौरान हादसा हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।