बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर जीवन सराय में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर जीवन सराय में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। लाठी डंडों से उसकी जमकर पिटाई की गई है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।