बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ जमकर मारपीट की गई है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।