खरगोन कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभागृह कक्षा में टीएल बैठक में समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बैठक में बताया कि आगामी 19 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बैड़िया में कार्यक्रम प्रस्तावित है।