पत्थलगांव: महादेवडांड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत घोघर के उपसरपंच जगेश्वर यादव को जारी किया गया शो कॉज नोटिस
महादेवडांड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत घोघर के उपसरपंच जगेश्वर यादव को सोशल मीडिया पर ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंडल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह ने 21 अक्टूबर को जारी नोटिस में सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित अमर्यादित आचरण से पार्टी की छवि धूमिल होने और अनुशासन भंग होने का उल्लेख किया