ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में दुकान का शटर बंद करके एक युवक के साथ की गई मारपीट, एसपी ने जांच के दिए निर्देश
ललितपुर एक युवक को दुकान की शटर बंद करके कुछ लोगों द्वारा जमकर पीटा गया, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में युवक हाथ जोड़कर कुछ लोगों से माफी मांगता नजर आ रहा है, लेकिन उसे कुछ लोगों द्वारा पीटा जा रहा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, एसपी ने वायरल वीडियो संज्ञान में लेते हुए पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।