ललितपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते 10 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से ₹17,450 व 11 मोबाइल फोन बरामद
एसपी के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे,अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,जिनके नाम राहुल,रामकुमार, राजीव,मुकेश,संजू,सोनू,संदीप,भागीरथ,बृजेश, रामकुमार निवासी मोहल्ला नई बस्ती थाना कोतवाली जनपद ललितपुर को गिरफ्तार किया है,अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।