ललितपुर: ग्राम बम्होरी नंगल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से झरकौन निवासी चालक की मौत, शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
ग्राम झरकौन निवासी मजबूत यादव गुरुवार को अपने ट्रैक्टर को रिपेयर करने के लिए ललितपुर आया हुआ था। जहां रात्रि के समय वह लौटकर अपने घर की ओर वापस जा रहा था। इसी दौरान ग्राम बम्हौरी नागल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजबूत की मौत हो गई। तो वही उक्त मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।