ललितपुर: DM ने आगामी जल विहार पर्व के दृष्टिगत सुमेरातालाब से गोविंद सागर बांध के रूट का किया निरीक्षण,अतिक्रमण हटाने के निर्देश
ललितपुर सुमेरातालाब से गोविंद सागर बांध के रूट का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने निरीक्षण किया है, जनपद में जलविहार का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें सभी मंदिरों से विमान व शोभायात्राएं निकाली जाती हैं, इन शोभायात्राओं में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, शोभायात्रा वाले रूट पर अतिक्रमण हटाने के डीएम ने निर्देश दिए हैं।