मीनापुर: फुलवरिया पांडे टोला में बिना अनुमति डीजे बजाना पूजा समिति को महंगा पड़ गया, पिकअप वैन के साथ डीजे को जब्त कर थाने ले गई
मीनापुर:सरस्वती पूजा मे अनुज्ञप्ति नही लेना व बिना अनुमति डीजे बजाना एक पूजा समिति को महंगा पड़ गया. फुलवरिया गांव से पुलिस ने पिकअप वैन के साथ डीजे को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता के ब्यान पर पूजा समिति के अध्यक्ष फुलवरिया गांव के नीतेश कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.।