मीनापुर: मीनापुर हाईस्कूल के समीप दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए थे । जिसमे दो की मौत हो गई एक की हालत गंभीर।
मीनापुर हाई स्कूल के समीप दो बाइक की टक्कर में बुधवार की देर शाम तीन लोग घायल हो गए थे जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है ।वही एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है मृतक की पहचान मीनापुर की मुस्तफापुर निवासी मिथिलेश प्रसाद के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है वही दूसरा महिंदवारा थाना के बताया गया है वही पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते हीकोहराम मच गया।