मीनापुर: थाना क्षेत्र मीनापुर के हरका मानशाही से एक व्यक्ति को दहेज के लिए पत्नी से मारपीट करने पर किया गया गिरफ्तार, भेजा जेल
मीनापुर थाना क्षेत्र के हरका मानशाही के दिलीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पति ने दहेज को लेकर पत्नी के साथ मारपीट की थी। थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि चाको छपरा निवासी जयनंदन सिंह ने अपने दामाद पर उसकी बेटी से दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।