टक्कर के बाद डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
सरायअकिल। थाना सरायअकिल क्षेत्र के आसींदापुर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी 7917 मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
बताया गया कि स्कॉर्पियो सवार राजा खान पुत्र असगर खान निवासी मंडौरा, थाना मऊ, मऊ की ओर से आ रहे थे, जबकि पिकअप चालक रंजीत कुमार पुत्र रामचंद्र सरोज निवासी गोविंदपुर की ओर से आ रहा था। आसींदापुर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
#कौशांबी #सरायअकिल #डायल112 #PRV7917 #पुलिसतत्परता सड़कहादसा �