कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने झाड़खेड़ी रोड पर स्थित लीची के बाग में छापेमारी कर जुआ खेल रहे दो आरोपियों को दबोचा
Kairana, Shamli | Sep 28, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक अनिरूद्ध कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झाड़खेड़ी रोड पर स्थित लीची के बाग में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी के अलावा 740 रुपये मिले।