प्रतापगढ़: पूरे पंगुल सराय गांव में लेखपाल राजकमल पांडेय बने समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी का माहौल
मानधाता के पूरे पंगुल सराय गांव में राजकमल पांडेय ने लेखपाल पद पर रहते हुए समीक्षा अधिकारी (RO) बनकर सफलता हासिल की है। मंगलवार शाम 5 बजे सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी। बीटेक डिग्रीधारक राजकमल के घर तक सड़क न होने के बावजूद उन्होंने यह मुकाम पाया। परिजनों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए गांव की सड़क समस्या दूर करने की मांग की