एत्मादपुर: कस्बा व थाना एत्मादपुर के बरहन रोड़ पर ठेके पर शराब देने जा रही गाड़ी से गिरी शराब की पेटियां, लूट ले गई भीड़
Etmadpur, Agra | Jul 21, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र में ट्रक से शराब लूटने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी आया है। बरहन रोड़ पर एक ट्रक तेज स्पीड में जा रहा था। तभी अचानक से उसका पीछे का गेट खुल गया। उसके बाद अंदर से शराब की पेटियां गिरने लगी। शराब की पेटियां गिरते देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतल लेकर भागने लगे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे