औरंगाबाद: विद्युत कर्मियों की चेतावनी: मांगें पूरी नहीं हुईं तो सामूहिक इस्तीफा और जन आंदोलन।
औरंगाबाद। बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में औरंगाबाद में राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के 35 जिलों से विद्युत कर्मी एवं विद्युत बल शामिल हुए। कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखते हुए कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे एकजुट होकर सामूहिक इस्तीफा देने और जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान औरंगाबाद सदर विधायक श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने विद्युत कर्मियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
Barun, Aurangabad | Aug 30, 2026