गंडक के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य जारी
* कटघरवा, रामपुर टेंगराही एवं जागीरीटोला में प्रशासन मुस्तैद।
* सामुदायिक रसोई व नाव परिचालन की व्यवस्था से लोगों में राहत।
गोपालगंज अंचल अंतर्गत गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण प्रभावित कटघरवा, रामपुर टेंगराही एवं जागीरीटोला पंचायतों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
अंचलाधिकारी गोपालगंज श्री रजत वर्णवाल के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए मिडिल स्कूल मांगुरहा-जागीरीटोला एवं रामपुर टेंगराही में सामुदायिक रसोई का नियमित संचालन भी किया जा रहा है। इसी प्रकार सिधवलिया एवं बैकुंठपुर अंचल में सामुदायिक रसोई का संचालन एवं अन्य जरूरी उपाय अंचलाधिकारी के द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं।
प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा एवं लोगों की सहायता के लिए नावों का परिचालन किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार प्रभावित लोगों के बीच पॉलीथिन बैग का वितरण भी किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी प्रभावित क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त राहत एवं बचाव संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
82 views | Gopalganj, Bihar | Sep 29, 2026