मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम अंतोरा के पास सोमवार को शाम 4:30 बजे एक तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। रोजा जनपद शाहजहांपुर निवासी धर्मवीर पुत्र रामवीर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था तभी दुर्घटना हुई।