उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ कथित मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं, घटना के दौरान एक छोटा बच्चा भी बीच में दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर थाना माखी में प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
.
.
.
.
#Unnao #UPNews #ViralVideo #DomesticViolence #MakhiThana
Fatehabad, Agra | Jun 23, 2026