Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

2 साल में कहां तक जाएगा VI का शेयर? #shorts #swadesh #vodaidea #sharemarket

India | Mar 16, 2025

MORE NEWS

चित्रकूट में गरजे मुख्यमंत्री योगी, कांग्रेस और सपा पर बोला हमला #CMYogi
#YogiAdityanath
#chitrakootgurukul 
#AyodhyaRamTemple

चित्रकूट में गरजे मुख्यमंत्री योगी, कांग्रेस और सपा पर बोला हमला #CMYogi #YogiAdityanath #chitrakootgurukul #AyodhyaRamTemple

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 8, 2026

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, डीबीटी वितरण समारोह का जनपद गौतम बुद्ध नगर में भव्य आयोजन*

*वाराणसी से मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण*

*मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने शिक्षकों को वितरित किए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड*

*शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम: मा0 मंत्री*

*गौतमबुद्धनगर 08 जुलाई, 2026*

      उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा तथा छात्र हित को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के लिए ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए ₹1200 प्रति छात्र-छात्रा की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू भी संपादित किया गया तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया गया।
        इसी क्रम में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आईआईएमटी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ वाराणसी में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक देखा।
      इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के 4,426 शिक्षकों एवं उनके परिवारों को इस योजना के माध्यम से ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय शिक्षक समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार स्वस्थ एवं सुरक्षित शिक्षक हैं और प्रदेश सरकार इसी सोच के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मा0 राज्य मंत्री जी ने यह भी कहा कि डीबीटी के माध्यम से छात्रों को समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर सरकार शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने सभी से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने हेतु आभार प्रकट करते हुए योजना के लाभ से लाभान्वित होने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
        जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ जनपद के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जनपद के 3,089 बेसिक शिक्षक, 634 शिक्षामित्र, 38 अंशकालिक अनुदेशक, 23 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षक, 15 विशेष शिक्षक तथा 627 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं उनके परिवारजन ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का स्वास्थ्य सुरक्षित होने से शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 58,510 छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए ₹1200 प्रति छात्र-छात्रा की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेगी।
       कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने जनपद के शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए तथा योजना के लाभों की जानकारी भी प्रदान की।
      कार्यक्रम के उपरांत माननीय राज्य मंत्री ने शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न शैक्षिक स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए शिक्षण-अधिगम सामग्री, नवाचार आधारित मॉडल एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा उनसे संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नवाचार विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाते हैं।
        इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, मा0 सदस्य विधान परिषद श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, जनप्रतिनिधि दीपक भारद्वाज, मनवीर नागर, उमेश भाटी एवं ओमकार भाटी, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया, आईआईएमटी के अध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
      इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण समारोह का माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, नागर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित की गरिमामई में उपस्थिति में मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी में संपन्न हुआ व तहसील जेवर के प्रज्ञान स्कूल में ब्लॉक प्रमुख जेवर मुन्नी देवी पहाड़िया की उपस्थिति में तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दनकौर में प्राचार्य अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
      सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, डीबीटी वितरण समारोह का जनपद गौतम बुद्ध नगर में भव्य आयोजन* *वाराणसी से मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण* *मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप ने शिक्षकों को वितरित किए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड* *शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम: मा0 मंत्री* *गौतमबुद्धनगर 08 जुलाई, 2026* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा तथा छात्र हित को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के लिए ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए ₹1200 प्रति छात्र-छात्रा की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू भी संपादित किया गया तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आईआईएमटी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ वाराणसी में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के 4,426 शिक्षकों एवं उनके परिवारों को इस योजना के माध्यम से ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय शिक्षक समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशीलता, सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार स्वस्थ एवं सुरक्षित शिक्षक हैं और प्रदेश सरकार इसी सोच के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मा0 राज्य मंत्री जी ने यह भी कहा कि डीबीटी के माध्यम से छात्रों को समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर सरकार शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने सभी से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, मा0 सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने हेतु आभार प्रकट करते हुए योजना के लाभ से लाभान्वित होने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ जनपद के हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जनपद के 3,089 बेसिक शिक्षक, 634 शिक्षामित्र, 38 अंशकालिक अनुदेशक, 23 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षक, 15 विशेष शिक्षक तथा 627 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं उनके परिवारजन ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का स्वास्थ्य सुरक्षित होने से शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 58,510 छात्र-छात्राओं के खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए ₹1200 प्रति छात्र-छात्रा की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेगी। कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने जनपद के शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए तथा योजना के लाभों की जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम के उपरांत माननीय राज्य मंत्री ने शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न शैक्षिक स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए शिक्षण-अधिगम सामग्री, नवाचार आधारित मॉडल एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा उनसे संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नवाचार विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा को अधिक रोचक, प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाते हैं। इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, मा0 सदस्य विधान परिषद श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, जनप्रतिनिधि दीपक भारद्वाज, मनवीर नागर, उमेश भाटी एवं ओमकार भाटी, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया, आईआईएमटी के अध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण समारोह का माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, नागर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित की गरिमामई में उपस्थिति में मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी में संपन्न हुआ व तहसील जेवर के प्रज्ञान स्कूल में ब्लॉक प्रमुख जेवर मुन्नी देवी पहाड़िया की उपस्थिति में तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दनकौर में प्राचार्य अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 8, 2026

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े 20 लाख की सनसनीखेज चोरी, बेटियों की शादी के लिए रखा सोना और नगदी ले उड़े 3 नकाबपोश बदमाश #BigBreaking
#GreaterNoida
#UttarPradeshNews #noidakhabar

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े 20 लाख की सनसनीखेज चोरी, बेटियों की शादी के लिए रखा सोना और नगदी ले उड़े 3 नकाबपोश बदमाश #BigBreaking #GreaterNoida #UttarPradeshNews #noidakhabar

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 8, 2026

2 साल में कहां तक जाएगा VI का शेयर? #shorts #swadesh #vodaidea #sharemarket - India News