बहराइच: वसीरगंज निवासी महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के कोतवाली नगर इलाके के वसीरगंज इलाके की रहने वाली महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।