गड़हनी: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर दुलारपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बुलेट सवार को रौंदा, हुई मौत
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दुलारपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बुलेट सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों पर बीच अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। जानक