महोबा: महिला अस्पताल में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में मुंडन संस्कार प्रदर्शन से पहले विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट
Mahoba, Mahoba | Jun 8, 2026 जिला महिला अस्पताल में कथित भ्रष्टाचार और प्रसूता से अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अनुज तिवारी को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। संगठन ने मुंडन संस्कार कर विरोध जताने का ऐलान किया था। आरोप है कि 17 मई को प्रसव के लिए आई एक महिला के परिजनों से ₹3000 की अवैध वसूली की गई थी।