टोंक: टोंक में 'रुपए डबल' का झांसा देकर 1.15 लाख ठगने वाला साइबर आरोपी गिरफ्तार
Tonk, Tonk | May 28, 2026 जिला स्पेशल टीम और कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले लेखराज उर्फ चिंटू (26) निवासी चतरपुरा, उनियारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टोंक के जसवंत नगर में लोगों को व्हाट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप बनाकर शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा डबल करने का झांसा देकर 1.15 लाख से अधिक की ठगी की थी।