खलीलाबाद: कौशल प्रशिक्षण से उद्यमिता विकास संगोष्ठी का आयोजन, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकदही में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कौशल प्रशिक्षण से उद्यमिता विकास संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्यमिता विकास, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना तथा स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। नोडल प्रधानाचार्य उदय नारायण ने प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।