सासाराम: एमपी एमएलए कोर्ट सासाराम ने आचार संहिता के उल्लंघन मामले में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह को किया बरी
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह को सासाराम के एमपी एमएलए कोर्ट ने 9 साल बाद 2015 में हुए एक आचार संहिता उल्लंघन मामले में बरी कर दिया है। एमएलसी के चुनाव के दौरान पर्चा बांटने को लेकर राजद के सरकार में उन पर केस दर्ज हुआ था। साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है।