सासाराम: जमीनी विवाद में फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने रौजा रोड स्थित चाय की दुकान से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जमीनी विवाद से जुड़े तीन माह पूर्व के मामले में फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शहर के रौजा रोड स्थित चाय दुकान से की गई है। आरोपी तकिया निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र सोनू कुशवाहा एवं भारतीगंज- कारपुरवा के श्री राम भजन सिंह के पुत्र विजय सिंह है। फिलहाल दोनों को पुलिस ने स्वास्थ्य जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।