सासाराम: कलेक्ट्रेट में चल रहे काराकाट लोकसभा चुनाव हेतु नामांकन को लेकर सासाराम के इलाकों में पुलिस व मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती
काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सासाराम के कलेक्ट्रेट में नामांकन को लेकर सासाराम के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेट को तैनाती की गई है। इसको लेकर सासाराम के SDM आशुतोष रंजन ने बताया कि इस दौरान पुलिस के द्वारा असमाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है। ताकि कहीं कोई परेशानी ना हो।